Homeछपरासारण: गायत्री शक्तिपीठ में सात दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव का शुभारंभ

सारण: गायत्री शक्तिपीठ में सात दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव का शुभारंभ

सारण: गायत्री शक्तिपीठ में सात दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव का शुभारंभ

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज,
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक मे 7 दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा एंव शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमें शोभा यात्रा के बाद सातो दिन भगवत कथा सुन्दर कांड रूद्राभिषेक भगवत गीता रामायण पाठ होना है। भागवत कथा वृंदावन से आए हुए डा भुवनेश्वर भरद्वाज और सुंदरकांड  राहुल तिवारी मृदुल के द्वारा होना है।
इस में हाथी, घोड़ा, ऊंट, डीजे के साथ हजारों की सख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें मुख्य आकर्षण केंद्र झांकी श्रीकृष्ण अर्जुन, राम दरवार, हनुमान जी, मां दुर्गा, गुरु और माताजी, साधक, भगवान शंकर पर्वती जी, स्वामी विवेकानंद जी, मां गायत्री, भारत माता, दहेज प्रथा, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, डाक्टर और रोगी, पर्यावरण, शक्तिपीठ, बानर सेना, झांकी रही जो की गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक से अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल सैदपुर मोहम्मद पुर परसा पोझी परसा बनवारी पूर रोड रमेश पुरम होते हुए वापस मस्तीचक गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। तत्पश्चात अरती कर कलश यात्रा शोभा यात्रा संपन्न हुआ। इस यात्रा में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के निदेशक मृत्युंजय तिवारी, डा अजीत पोद्दार, डा रघुवंश, कार्यपालक अभियंता विद्युत छपरा पूर्व कार्य समिति रकेश सिंह, मनबोध तिवारी, सुनयना तिवारी, नम्रता तिवारी, डा अरविंद श्रीवास्तव ,ओमप्रकाश शुक्ला, संजय शुक्ला, अभिषेक सिंह, राजीव चौरसिया, अमित सिंह, विपीन बिहारी बादल आदि हजारों लोग भाग लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments