Homeछपरासारण के जिलाधिकारी ने किया मांझी कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, पौधरोपण...

सारण के जिलाधिकारी ने किया मांझी कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश

सारण के जिलाधिकारी ने किया मांझी कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
मांझी (सारण)। सारण डीएम राजेश मीणा ने बुधवार को मांझी कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की दी जाने वाली योजनाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी ली। उन्होंने वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ.अभय कुमार सिंह से कृषि विज्ञान केन्द्र की वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा मनरेगा से किये गए कार्यों की जांच की। डॉ अभय ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में चार कृषि वैज्ञानिक पदस्थापित हैं। नियमानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित गांवों में जाकर कृषि वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देते है। पहले कम्प्यूटर के माध्यम से जानकारी दी गई फिर सभी यन्त्रो का डीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण से संतुष्ट हुए डीएम ने कृषि वैज्ञानिकों से किसानों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र परिसर में स्थापित विभिन्न इकाइयों जैसे समेकित कृषि प्रणाली मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, हाइड्रोपोनिक पाली हाउस, बीज विधायन संयंत्र एवं केंद्र पर लगे फसलों का निरीक्षण कर उनके बारे में जानकारी ली।
साथ ही कृषक हितार्थ कृषि विविधीकरण प्राकृतिक खेती कृषको के आय संवर्धन हेतु विभिन्न कृषि मॉडल के आयामो पर भी चर्चा की। डीएम द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर सी ओ धनंजय कुमार, बीडीओ रंजीत सिंह, वैज्ञानिक डॉ शौरभ शंकर पटेल ,डॉ एल के रेंगर, डॉ जितेंद्र चन्दोला, डॉ विजय कुमार, मुखिया पति उदय शंकर सिंह, संतोष कुमार, चन्दन कुमार, लगन यादव सहित केंद्र के कर्मी आदि मौजूद थे।
डीएम ने कौरुधौरु के गुर्दाहाँ खुर्द स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र तथा शिशु पार्क का भी अवलोकन किया तथा उसकी प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments