शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना असंभव:डॉ अमरदीप
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज,
छपरा (सारण)। सर्किट हाउस छपरा में जदयू मीडिया सेल के निवर्तमान जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज के अध्यक्षता में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा अमरदीप के छपरा आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाO अमरदीप ने कहा की शिक्षा के बिना विकास कि परिकल्पना असंभव है। क्योकि विकाश के मूल आधार में शिक्षा ही है। सरकार शैक्षणिक कार्यो में गुणात्मक सुधार के लिए विभिन कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा के छेत्र में अनेको कार्यक्रम चलाए है। बस हम सब कार्यकर्ताओ का जिम्मेवारी है सभी जन कल्याणकारी योजना को जनता को बताने के जरूरत है पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच शिक्षा तक अनेक योजना चला कर गुणात्मक सुधार किए है। राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद सिंह विक्कल ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ पार्टी का एक मजबूत प्रकोष्ठ है। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डाO इन्द्रकांत विश्वकर्मा ने की।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नंदकिशोर सिंह, जयप्रकाश यादव, सत्यप्रकाश यादव, डाO दिनेश कुशवाहा, डाO राहुल कुमार, मनोज पटेल, पशुपतिनाथ पटेल, बाल्मीकि पाठक, डाO अशोक कुशवाहा, महेश सिंह, पूरूस्तोम सिंह, बैजनाथ सिंह, कुसुम देवी, चांदनी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, ईश्वर राम, शम्भू माँझी, कुसुम रानी, रवि प्रकाश, संजय राम, दिगम्बर तिवारी, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, उमाशंकर चौधरी, लालमुनी देवी, वसीम खाना, सोनू आलम, अमजद अली, शकीला बानो, छठीलाल प्रसाद, संजीव सिंह आदि मौजूद थे।