मांझी में कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: संजय पींडेय/वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
मांझी (सारण): मांझी के दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव,मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव व कार्यक्रम के संयोजक ई.सौरभ सन्नी उर्फ पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधान पार्षद ने कहा कि मांझी का इतिहास काफी गौरवान्वित रहा है। रामघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुरू किये गए मेला महोत्सव सराहनीय है। इसके जरिये राज्य व राष्ट्र स्तर पर मांझी का एक दिन अपना एक अलग पहचान कायम होगा। उन्होंने मेला को सरकारी स्तर पर आयोजित कराने का प्रयास करने की घोषणा की। मेला महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत के महा मुकाबले में प्रसिद्ध भोजपुरी लोक-गायक अजीत आनंद व अल्का यादव ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत कर बड़ी संख्या में जुटे दर्शक-श्रोताओं के बीच जबरदस्त धमाल मचाया। लोग कार्यक्रम को देखने के लिए देर शाम तक अपने स्थान पर जमे रहे। संचालन रंजन शर्मा ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, राजेश तिवारी विजेंद्र तिवारी नागेंद्र ठाकुर, सुनील पांडेय, मंटू यादव, डॉ.” किशोर यादव, सुरेश यादव, डॉ के डी. यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में संत रामप्रिय दास के संयोजकत्व में अखण्ड रामायण पाठ आयोजित किया गया। गायक दिवाकर सिंह आदि गायकों ने रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया।