Homeछपरापूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 29वीं पुण्यतिथि...

पूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 29वीं पुण्यतिथि मनी

पूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 29वीं पुण्यतिथि मनी

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
दिघवारा (सारण): दिघवारा प्रखंड के भैरोपुर में पूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिका नाथ तिवारी महान स्वतंत्रता सेनानी की 29वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर जिले के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को श्रद्धा के साथ याद किया। मौजूद लोगों ने कहा कि आज भी एक प्रेरक के रुप में देखते है उन्हें महसूस करते हैं। आसपास के लोग कहते है, कि इनका कर्म और कार्य आज भी हमें कुछ अच्छा करने पर मजबूर करती है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों का जनसैलाब दिखाई दिया।
इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्रा, विधायक छोटे लाल राय, अखिलेश यादव, मुखिया राम अयोध्या राय, तरुण तिवारी, शुभम तिवारी, जीपू तिवारी, अजय तिवारी, मोहन तिवारी, मकसूदन तिवारी, अंकित तिवारी, आदित्य तिवारी आदि अन्य लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments