Homeछपराजिउतिया पर्व पर महिलाओं के बीच नीतू गुप्ता ने किया साड़ी का...

जिउतिया पर्व पर महिलाओं के बीच नीतू गुप्ता ने किया साड़ी का वितरण

जिउतिया पर्व पर महिलाओं के बीच नीतू गुप्ता ने किया साड़ी का वितरण

रिपोर्ट: रुचि सिंह सेंगर, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज के निर्देशन में हर साल की तरह इस साल भी जिउतिया व्रत को लेकर छपरा जंक्शन परिसर में महिला कर्मचारी और जरूरतमन्द महिलाओं के बीच लगातार 4 दिनों तक साड़ी का वितरण कराया। जंगल प्लानेट अध्यक्षा नीतू गुप्ता, अशोक अलंकार छपरा ने कहा कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए और संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस व्रत का संबंध महाभारत से है।
किवदंतियों के अनुसार महाभारत के रणभूमि में जब गुरु द्रोण का वध कर दिया गया था तो उनके पुत्र आश्वथामा ने आवेश में आकर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। जिसके कारण अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक की मृत्यु हो गई। तब उत्तरा ने भगवान श्री कृष्ण से यह प्रार्थना की और उनके बालक को जीवित करने के लिए कहा। यही कारण है कि इस दिन को जीवित्पुत्रिका के नाम से जाना जाता है। महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर नीतू गुप्ता ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया। जो लगातार इस कार्य को शहर के हर क्षेत्र मे जरूरतमन्द लोगों के बीच जाकर हर सम्भव मदद करते हैं। मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, सदस्य अभिषेक नर्सरी, हरेंद्र राय, मुकेश राय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments