Thursday, September 28, 2023
Home गोपालगंज सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का मिला अंतिम परिणाम, सर्वाधिक मत 3055...

सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का मिला अंतिम परिणाम, सर्वाधिक मत 3055 पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद विजयी घोषित

सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का मिला अंतिम परिणाम, सर्वाधिक मत 3055 पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद विजयी घोषित

रिपोर्ट: प्रो. अजीत कुमार सिंह सेंगर/मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हो गया है। बुधवार दिन भर चली मतगणना के बाद प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को विजयी घोषित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए।


इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008, लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए। इस बीच सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना का कार्य बुधवार देर रात तक तेजी से चल रहा है। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सारण के द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।

सारण व चंपारण में प्रशांत किशोर का प्रयास रहा सफल:


उल्लेखनीय है कि शिक्षक उप निर्वाचन 2023 के लिए विजयी घोषित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को चुनावी रणनीतिकार एवं बिहार में जन सुराज पदयात्रा के प्रणेता प्रशांत किशोर के द्वारा अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया था इसके अलावा एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय के द्वारा अशफाक अहमद को विजयश्री दिलाने के लिए सारण में काफी प्रयास किया गया था।

प्रशांत किशोर की पदयात्रा बीते वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर चंपारण की धरती से शुरू हुई थी। जो बुधवार को सारण जिले के दिघवारा प्रखंड में पहुंची है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर के द्वारा समर्थित प्रत्याशी के विजयी होने से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि प्रशांत किशोर का प्रयास दिखने लगा है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी बिहार में प्रशांत किशोर के द्वारा लोगों की सहमति से राजनीतिक पार्टी बनाकर अगर अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा, तो उक्त चुनावों में भी लड़ाई काफी कांटे की होने की प्रबल संभावना है।

प्रशांत किशोर सहित इन्होंने दी बधाई:

उधर शिक्षक एमएलसी अफाक आलम के विजय विजई होने पर प्रशांत किशोर, इंजीनियर सच्चिदानंद राय, मुन्ना बाबा, तारकेश्वर सिंह, भवानी मुन्ना, बच्चा सिंह, भरत सिंह, ललितेश्वर तिवारी, प्रशांत पांडेय, मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, अश्वनी प्रताप सिंह, मुखिया महेश्वर राय, मुन्ना शाही, अरविंद सिंह, सहायक अध्यापक महेश कुमार सिंह, पीके मीडिया टीम के हरिओम जी, ओम जी, पुरुषोत्तम शर्मा, संदीप कुमार कश्यप, दीपशिखा सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सार्वजनिक सूचना

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, मशरक (सारण): मशरक प्रखंड के बाल विकास परियोजना...

Recent Comments