सारण जिला भाजपा अध्यक्ष बने रंजीत सिंह, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा रंजीत सिंह को भाजपा के सारण जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
नव मनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह को निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह कुशवाहा, नितिन राज वर्मा, पप्पू चौहान, उमाकांत पाण्डेय, हेम नारायण सिंह, सुशील कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ शर्मा, चन्द्र शेखर सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, राकेश सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के भावी प्रत्याशी इंजीनियर जयप्रकाश सिंह आदि के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उधर श्री सिंह के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर एकमा विधान सभा क्षेत्र के सभी पांच भाजपा मंडलों के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय, युवा नेता विभूति नारायण तिवारी, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, भाजपा नेता बलवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह, बंटी ओझा, भाजपा युवा नेता राजन तिवारी, विक्की सावन, सुजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मंजेश पाठक, ओमप्रकाश सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, अभय मिश्रा, मंटू मिश्रा, चन्द्रशेखर सिंह, कमलेश सिंह, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष रौशन चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि रंजीत सिंह के भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन से जिले में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी।