Friday, September 29, 2023
Home पटना Bihar प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन से भाजपा में शोक...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन से भाजपा में शोक की लहर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन से भाजपा में शोक की लहर

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देवीतुल्य, पूजनीय, महान माता आदरणीया हीराबेन जी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर देवलोक गमन कर गयी। पिछले 8 से भी अधिक वर्षों से राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक उनके शुद्ध, सात्विक, गरिमामय, सादगीपूर्ण, तपस्विनी रूप को देखकर उनमें अपनी माँ की छवि निहार रहा था।
उनकी जीवन-शैली बता रही थी कि वे आदर्श जीवन मूल्यों से ओत-प्रोत, भारतीय संस्कृति का उच्चतम स्वरूप और संस्कारों का अनुपम सौंदर्य थी। उनकी ममता में स्नेह के साथ-साथ वह शक्ति विद्यमान थी जिसने नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त, सुसंस्कृत, विवेकी, दूरदर्शी, प्रगतिशील पुत्र भारत माता की सेवा में दिया और जो इसके उपरांत भी एक सामान्य नागरिक की भाँति सादगी से जीवन जीती रही। मुझे उन पर हमेशा गर्व रहा, हमेशा रहेगा। देश के प्रधानमंत्री की माता होते हुए भी हमने उन्हें आम आदमी की कतार में देखा। मेरे हृदय के अंतः स्थल से अनन्त श्रद्धासुमन उनके लिये।भीगी आँखों से भाव-भीनी श्रद्धाजंलि महान आत्मा को। वे ईश्वर का अंश थी। सौ साल तपस्विनी का जीवन जी आज उन्हीं में विलीन हो गयी। उनकी कही गई ये बात काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हमेशा प्रेरित करती रहेगी।


महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, सीमा सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मंडल प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह आई टी सेल संयोजक मुन्ना सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र उपाध्याय, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा, नमामी गंगे संयोजक चन्द्रशेखर सिंह, भाजपा के एकमा विधान सभा प्रभारी एवं जिला मंत्री सत्यानन्द सिंह, जिला मंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चैतेन्द्र नाथ सिंह, एकमा भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, भाजपा नेता चन्द्रशेखर सिंह, बंटी ओझा, प्रमोद सिंह, चितरंजन सिंह, अभय मिश्रा उर्फ़ मुन्नू बाबा, बलवन्त सिंह, राजेन्द्र ओझा, ओमप्रकाश सिंह, जितेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, विभूति नारायण तिवारी, सतीश सिंह, विक्की सावन, आदित्य दूबे बिट्टू आदि अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, मशरक (सारण): मशरक प्रखंड के बाल विकास परियोजना...

Recent Comments