सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज डेस्क,
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।
इस बीच मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। जिसे देखकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है।