
अजय राय बने लहलादपुर मंडल के नए भाजपा अध्यक्ष, छपरा पश्चिमी जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह व भाजपा नेता मुकेश सिंह ने दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़,
एकमा/लहलादपुर (सारण): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र के लहलादपुर मंडल में अजय राय को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भाजपा छपरा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष, बृजमोहन सिंह ने श्री राय को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।
इसके अलावा भाजपा नेता व लहलादपुर मंडल के पूर्व प्रभारी मुकेश कुमार सिंह आदि अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अजय राय की लहलादपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि श्री राय के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
श्री राय के इस नियुक्ति से लहलादपुर मंडल सहित एकमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने मिलकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।

